{"_id":"6aaa76e19828dc96a20487a5","slug":"doctors-posted-at-khaneri-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-169883-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में हुई चिकित्सकों की तैनाती, रामपुर डिपो को मिलेंगी 10 बसें : बृज लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में हुई चिकित्सकों की तैनाती, रामपुर डिपो को मिलेंगी 10 बसें : बृज लाल
विज्ञापन
रामपुर में प्रेसवार्ता करते पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृज लाल। संवाद
रामपुर की जनता को सुविधाएं देने पर पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष ने जताया आभार
भाजपा का सराहन में प्रदर्शन फ्लॉप शो, यहां भी जल्द होगी चिकित्सकों की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर के मुख्य अस्पताल खनेरी में प्रदेश सरकार ने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है। दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह बात रामपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृज लाल ने कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा ने सराहन में प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। प्रदर्शन के जरिये सराहन में डॉक्टर न होने को लेकर रोष जताया, लेकिन उसी दिन खनेरी अस्पताल को 7 चिकित्सक मिले। खासकर, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से मरीजों को राहत पहुंचेगी। बृज लाल ने कहा कि रामपुर के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से डॉक्टरों की तैनाती हो रही है, जल्द ही सराहन में भी चिकित्सकों की तैनाती होगी। भाजपा का इसे मुद्दा बनाना तथ्यों से परे है। पूर्व भाजपा की सरकार में पांच साल सब सेंटर उनमें डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई। उस समय यदि पद भरते, तो आज ऐसी नौबत न आती। उन्होंने कहा कि स्कूलों, पीएचसी, अस्पतालों में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अधिकतर पद खाली थे। उन्होंने कहा कि किसी नेता को पहले भाजपा ने अध्यक्ष बनाया और चुनाव से पहले नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम को सलाह दी कि सभी घोषणाएं कर दो। आचार संहिता लगने से पहले जो घोषणाएं की थी, वो महज चुनावी स्टंट था, उसमें एक पैसे के बजट का भी प्रावधान नहीं किया गया। बृज लाल ने कहा कि अब डॉक्टर तैनात हो रहे हैं, स्कूलों में शिक्षक भी आ गए, सरकार बिजली मित्र, वन मित्र, पशु मित्रों की भर्ती कर सैकड़ों युवाओं को रोजगार दे रही है, जबकि पिछली भाजपा सरकार में एक रोजगार नहीं दिया गया। शिक्षा, बिजली, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग में एक भी पद नहीं भरा। सुक्खू सरकार आज सैकड़ों बेरोजगारों को रामपुर में रोजगार दे रही है। ननखड़ी कॉलेज बंद था, रामपुर कांग्रेस और उन्होंने स्वयं कॉलेज खोलने के प्रयत्न किए। आभार जताने के बजाय भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसी तरह से चुनाव जीता जाए, उसके लिए भाजपा ओछी राजनीति कर रही है। वर्तमान सरकार ने 2023-24 का आर एंड आर का 50 करोड़ और इसके बाद का 20 करोड़ हाल में जो नुकसान हुआ था, उसमें 15 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पीएमजीएसवाय के तहत वर्तमान में रामपुर विस क्षेत्र में 100 करोड़ के टेंडर लग चुके हैं। टिक्कर खमाडी सड़क पर करीब 90 करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के रामपुर डिपो को 10 बसें सरकार की ओर से मिल रही हैं। सुनियोजित तरीके से रामपुर में विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोक निर्माण विभाग रामपुर में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है, लेकिन वह एक भी सबूत पेश करने में विफल साबित हो रही है। केवल जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करने का काम भाजपा कर रही है, जिसका जवाब आने वाले समय में रामपुर और ननखड़ी की जनता देगी।