Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Doctor posted at PHC Urtu

Rampur Bushahar News: पीएचसी उर्टू में हुई चिकित्सक की तैनाती

Tue, 25 Nov 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Doctor posted at PHC Urtu
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्टू में तीन साल बाद हुई चिकित्सक की तैनाती। संवाद - फोटो : credit
खबर का असर : तीन साल से बिना चिकित्सक 16 गांव के लोग झेल रहे थे परेशानी
विज्ञापन


डॉक्टर की तैनाती से 4 हजार से अधिक लोगों को घरद्वार मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

राकेश बिनी शर्मा

निरमंड (कुल्लू)।
उपमंडल निरमंड की राहणू और गमोग पंचायत के ग्रामीणों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरमंड और रामपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। तीन वर्ष बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्टू में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक की तैनाती के आदेश कर दिए हैं। अखबार में ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था और खबर प्रकाशित होने के आठ दिन बाद पीएचसी में चिकित्सक की तैनाती हो गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्टू में तीन साल से चिकित्सक का पद रिक्त पड़ा था। वर्ष 2022 से दो गांवों की करीब 4 हजार की आबादी को प्राथमिक उपचार तक की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। राहणू और गमोग पंचायत के 15 गांवों के लोग इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं, लेकिन कई साल से डॉक्टर और मिड वाइफ न होने के कारण उर्टू, नौणी, देउगी, खलेर, कंडा, कतमोर, इशवा, ठारधार, लखी लांज, बड़ी लांज, कतमोरी लांज, घाटू, शरशाह, मरघी और थंथल गांवों के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को तरसे हुए थे। ग्रामीणों को मामूली सी बीमारी के लिए भी निरमंड और रामपुर के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। अब प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती के आदेश कर दिए हैं। सीएमओ कुल्लू ने आदेश जारी कर पीएचसी उर्टू में लंबे समय से रिक्त पड़े डॉक्टर के पद को भर दिया है। अब हजारों ग्रामीणों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खंड चिकित्सा अधिकारी निरमंड प्रदीप नेगी ने बताया कि पीएचसी उर्टू में डॉक्टर की तैनाती के आदेश हुए हैं। ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब उपचार के लिए निरमंड और रामपुर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों को अब घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed