{"_id":"67e54425f884dee18b0e3528","slug":"do-not-spray-on-flowers-now-it-will-affect-pollination-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-132222-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अभी फूलों पर न करें स्प्रे, परागण पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अभी फूलों पर न करें स्प्रे, परागण पर पड़ेगा असर
विज्ञापन
उद्यान विकास अधिकारी डाॅ. श्याम शर्मा ने दी सलाह, मौसम फ्लॉवरिंग के लिए अनुकूल, स्प्रे से हो सकता है नुकसान
चौपाल के निचले क्षेत्रों में सेब और नाशापाती के पौधों पर फूल आने हुए शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। चौपाल के निचले क्षेत्रों में सेब और नाशापाती के पौधों पर फूल आने शुरू हो गए हैं, वहीं बागवान एक-दूसरे को देखते हुए धड़ल्ले से दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। उद्यान विकास अधिकारी डाॅ. श्याम शर्मा ने बागवानों को फूलों पर किसी भी प्रकार की दवाइयां का छिड़काव न करने की सलाह दी है। डाॅ. श्याम शर्मा ने कहा कि कई जगह लोग फूलों पर दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। इससे बागवानों को नुकसान हो सकता है। अभी मौसम फ्लॉवरिंग के लिए अनुकूल बना हुआ है, लेकिन अनावश्यक स्प्रे करने से परागण प्रक्रिया बाधित हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऊपरी क्षेत्रों में अभी स्प्रे करने का सही समय है। बागवानी विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार ही दवाइयों का इस्तेमाल करें। जैसे ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पौधों पर फूल आना शुरू होता है, तो तुरंत छिड़काव करना बंद कर दें। बागवानों को अफवाहों से बचना चाहिए और सही समय पर ही सही दवाइयों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि बागवानों को इसका नुकसान न झेलना पड़े।