फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Divyanshi got first place in slogan

Rampur Bushahar News: स्लोगन में दिव्यांशी ने पाया प्रथम स्थान

Mon, 24 Feb 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Divyanshi got first place in slogan
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर के दौरान विजेताओं को सम्मानित 
डंसा स्कूल में बाल विकास परियोजना रामपुर ने लगाया वो दिन योजना एक दिवसीय जागरुकता शिविर
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में सोमवार को बाल विकास परियोजना रामपुर ने वो दिन योजना एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया। इसमें छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। स्लोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें स्लोगन प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान और संजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ऋद्धि, पूर्वी ने प्रथम और हीना और दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ अधिकारी बबीता नेगी ने छात्राओं को मासिक धर्म चक्र और स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर नेगी ने छात्रों से अपने जीवन में अपनाने, अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकगण, ब्लॉक समन्वयक चंद्र शर्मा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed