फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Diswani won the village level cricket competition

Rampur Bushahar News: डिसवानी ने जीती ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। नवयुवक मंडल चौंरी (झाल्टा) की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय जीवीसी क्रिकेट कप प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। टाइगर क्लब डिसवानी की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। फाइनल मुकाबला टाइगर क्लब डिसवानी और केएनटी टिऊंटाड़ टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए टिऊंटाड़ की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट खोकर 104 रन बनाए। टिऊंटाड़ की ओर से वीरेंद्र ने 50 रन और पवन ने 18 रन बनाए। डिसवानी की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टिंऊटाड़ को पांच विकेटों से हराया। डिसवानी की ओर से अक्षय ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। अक्षय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार बागी टीम के राकेश चौहान को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब नकराड़ी टीम के किशन को दिया गया। बेस्ट गेंदबाज बागी टीम के जतिन चौहान को चुना गया। बेस्ट विकेट कीपर डिसवानी टीम के तनुज को चुना गया। बेस्ट फील्डर टिऊंटाड़ टीम के करण को चुना गया। विजेता टीम डिसवानी को 1.11 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। उपविजेता टीम 55 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। सरकारी ठेकेदार अजय सौहटा, लायक राम चौहान, महावीर झगटा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed