फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District level under-14 girl group sports competition started in Katgaon school

Rampur Bushahar News: कटगांव स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Fri, 19 Jul 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
District level under-14 girl group sports competition started in Katgaon school
कटगांव स्कूल  में आयोजित जिला स्तरीय अ्ंडर र 14 खेलकूद प्रतियोगिता में वि​भिन्न स्कूलों की छात्
विज्ञापन

48 स्कूलों की 546 छात्राएं प्रतियोगिता में ले रहीं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ प्रारंभिक शिक्षा जिला किन्नौर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कटगांव में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चगांव वार्ड मीरा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस प्रतियोगिता में 49 स्कूलों की 541 छात्राएं भाग ले रहीं हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य मीरा नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की। शिक्षा विभाग किन्नौर के उपनिदेशक कुलदीप सिंह नेगी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए छात्राओं ने मार्चपास्ट के माध्यम से मुख्यातिथि को सलामी दी। मुख्यातिथि ने भी सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है, इसलिए छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में हमेशा बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। आयोजक कमेटी की सचिव ममता बिष्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए भावावैली के लोग सहयोग दे रहे हैं, इसलिए उनका आभार प्रकट करते हैं। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला परिषद सदस्य मीरा नेगी समेत अन्य विशेष अतिथियों ने आयोजक कमेटी को 67 हजार रुपये नकद दिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने खूब मनोरंजन किया। इस प्रतियोगिता का समापन 22 जुलाई को राजस्व, बागवानी एंव जनजातीय विकास मंत्री जगत सिह नेगी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed