फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District Level Patient Welfare Committee Meeting, Reckong Peo Hospital

रिकांगपिओ अस्पताल को दिए जाएंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण : जगत सिंह नेगी

Tue, 28 Jan 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किनौर)। जिला के अस्पताल केंद्रों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकी जिलों के लोगों को उनके घर द्वार के निकट बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके। यह बात कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रदान की जा रही विशेष सेवाओं में गुणवत्ता लाई जाए। जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को घर द्वार गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने जिला में चिकित्सा विशेषज्ञों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बैठक का संचालन किया और राजस्व मंत्री को अस्पताल में प्रदान की जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत करवाया। बैठक के बाद राजस्व मंत्री ने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया और रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस वनमंडलाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश सेन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर, सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed