{"_id":"6a524b92ba1308351f0e12f9","slug":"district-chess-tournament-begins-in-theog-185-players-are-participating-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164526-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 185 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 185 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन
ठियोग में शतरंज स्पर्धा में प्रतिभा के जौहर दिखाते खिलाड़ी। संवाद।
छह वर्षीय आरव कुठियाला सबसे कम उम्र के प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग। जिला शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को ठियोग के जोधपुर में शुरू हुई। जिला शिमला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का पंचायत प्रधान रीचा वेक्टा और उपप्रधान लोकेंद्र हेटा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। जिला शिमला शतरंज संघ के सचिव महेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 185 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 30 वरिष्ठ खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले लड़के और लड़कियों का चयन प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में छह वर्षीय आरव कुठियाला सबसे कम उम्र के प्रतिभागी हैं, जबकि 84 वर्षीय एनएस गुलेरिया सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में भाग ले रहे हैं। दोनों प्रतिभागियों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को खास बना दिया है। प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने अपनी रणनीतिक सोच और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजकों का मानना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में तार्किक क्षमता, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। ऐसे आयोजन भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। जिला शिमला शतरंज संघ ने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से जिले में शतरंज को बढ़ावा मिलेगा और नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।