{"_id":"67a0add1a05039d3ba0b858e","slug":"dirt-water-contaminated-near-giri-khad-in-gumma-people-upset-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-129269-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गुम्मा में गिरि खड्ड के पास फेंक जा रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गुम्मा में गिरि खड्ड के पास फेंक जा रहा कचरा
विज्ञापन
कोटखाई के गुम्मा में गिरी खड्ड के समीप फैंके कचरे को खाते पशु
खड्ड के किनारे गंदगी फेंकने से दूषित हो रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। गुम्मा बाजार का कचरा गिरि खड्ड के किनारे फेंका जा रहा है, जिससे सारी गंदगी गिरि खड्ड में पहुंच रही है। इससे खड्ड का पानी दूषित हो रहा है। गुम्मा से आगे कई उठाओ पेयजल योजनाएं हैं। गिरि खड्ड से गुम्मा बाजार और शिमला के लिए भी पानी जाता है। ऐसे में जलजनित रोगों के पनपने का खतरा भी बड़ गया है। गुम्मा बाजार में करीब 200 से ऊपर दुकानें हैं। इसका सारा कचरा एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम के पास गिरि खड्ड के किनारे फेंका जा रहा है। गुम्मा पंचायत के प्रधान राजेंद्र ने बताया कि गुम्मा बाजार काफी बड़ा है और कचरे डालने के लिए कोई भी जगह आज दिन तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है। कचरा गिरि खड्ड से कुछ दूरी में डाला जा रहा है। इस तरह की समस्या आ रही है तो आज के बाद गुम्मा बाजार से कचरा नहीं उठाया जाएगा। व्यापार मंडल कचरा उठाने की स्वयं व्यवस्था करें।
अभी तक यह बात मेरे संज्ञान में नहीं थी। खंड विकास अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि को बुलाकर इस बारे में चर्चा की जाएगी। जल्द ही इसके लिए सुनिश्चित व्यवस्था की जाएगी। - मोहन शर्मा, एसडीएम कोटखाई