{"_id":"69a195e5a01e25ceba03b209","slug":"direct-buses-will-run-from-nerwa-to-dharamshala-and-palampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-155093-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा से धर्मशाला और पालमपुर के लिए चलेंगी सीधी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा से धर्मशाला और पालमपुर के लिए चलेंगी सीधी बसें
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने चार नए रूटों की अधिसूचना जारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा से धर्मशाला और पालमपुर के लिए सीधी बसें चलाई जाएंगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। 21 जनवरी के राजपत्र की अधिसूचना के अनुसार प्रदेश सरकार ने 4 नए बस रूटों को मंजूरी दी है, जो सीधे तौर पर धर्मशाला, पालमपुर और उत्तराखंड के महासू धाम को जोड़ेंगे। नेरवा से प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला और पालमपुर वाया मंडी के लिए सीधी बसें चलेंगी । इससे कांगड़ा और मंडी क्षेत्र के कर्मचारियों को घर जाने में आसानी होगी। नेरवा-हनोल-नेरवा रूट शुरू होने से उतराखंड के महासू देवता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब निजी टैक्सियों के भारी खर्च से निजात मिलेगी। लाणी और बमटा-मंडी वाया जुखाला रूट को मंजूरी मिलने से ग्रामीण इलाकों की पहुंच मुख्य शहरों तक बढ़ेगी। चौपाल और कुपवी में कार्यरत कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत है। अब उन्हें घर पहुंचने के लिए बार-बार बसें बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और पैसा दोनों बचेंगे। उधर, जहां नए रूटों का स्वागत हो रहा है, वहीं एक बड़ा वर्ग इस अधिसूचना से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने वाले युवाओं की मुख्य मांग दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा की थी, जिसे इस बार भी नजरअंदाज कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि नए रूटों का हम स्वागत करते है, लेकिन राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ से सीधा जुड़ाव हमारी प्राथमिकता है। इसके बिना व्यापार और उच्च शिक्षा की राह अभी भी मुश्किल है। कागजी तौर पर तो रूट स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन अब सारा दारोमदार हिमाचल पथ परिवहन निगम पर है। क्षेत्रवासियों को अब इंतजार है कि कब ये बसें कागजों से निकलकर सड़कों पर उतरेंगी।