फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dinesh get dak seva award

दिनेश प्रकाश को मिला डाक सेवा अवार्ड

Mon, 18 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
dinesh get dak seva award
प्रधान डाकघर रामपुर में कार्यरत दिनेश प्रकाश डाक सेवा अवार्ड 2021 से सम्मानित - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर । प्रधान डाकघर विभाग रामपुर में कार्यरत निरीक्षक दिनेश प्रकाश को भारतीय डाक विभाग ने बेहतरीन कार्य के लिएडाक सेवा अवार्ड 2021 से सम्मानित किया है। दिनेश प्रकाश भारतीय डाक विभाग में सेना डाक सेवा से सीधी भर्ती के तहत रामपुर प्रधान डाकघर में 2006 को डाक सहायक के रूप में शामिल हुए। एपीएस में वर्ष के दौरान उन्होंने कारगिल, द्रास और राजस्थान में अग्रिम क्षेत्रों में कई दुर्गम क्षेत्रों में काम कार्य किया है।
विज्ञापन

विभाग में निरीक्षक के चयन की प्रतियोगिता परीक्षा में उतीर्ण होने पर उन्होंने 2013 में ठियोग उपमंडल में निरीक्षक डाकघर के रूप में हिमाचल प्रदेश सर्कल में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने 14 जुलाई 2017 को निरीक्षक डाक घर पश्चिम उपमंडल रामपुर बुशहर के रूप में पदभार ग्रहण किया। दिनेश प्रकाश केवल उपमंडल में नहीं बल्कि पूरे परिमंडल में सभी लोगों के लिए एक आदर्श बने हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020 -21 विचाराधीन अवधि के दौरान उन्हें 4.8 करोड़ का पीएलआई प्रीमियम लक्ष्य आवंटित किया गया था। इसमें उन्होंने 5.34 करोड़ प्रीमियम आय अर्जित की है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपने स्वयं के वाहन में शाखा डाकघर के स्तर तक डाक आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण घरेलू सामान भेजने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई। उनके इस कार्य को देखते हुए हिमाचल प्रदेश डाकघर परिमंडल शिमला में चीफ पोस्टमास्टर जनरल एमआर शॅरिंग ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed