फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Digvijay Octa becomes President of Himachal Pradesh Paravet Association

Rampur Bushahar News: दिग्विजय ऑक्टा बने हिमाचल प्रदेश पैरावेट एसोसिएशन के अध्यक्ष

Mon, 08 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
अपने प्रतिद्वंदी को 122 मतों के अंतर से दी शिकस्त, सरकार और उपनिदेशक के समक्ष जल्द रखेंगे वेटरनरी फार्मासिस्ट की मांगें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। दिग्विजय ऑक्टा को हिमाचल प्रदेश पैरावेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कमान में सौंपी गई है। सहमति न बनने के चलते एसोसिएशन के चुनाव में ऑक्टा ने अपने प्रतिद्वंदी को 122 मतों से हराया और अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वेटरनरी फार्मासिस्टों की मांगों को जल्द ही सरकार और विभाग के उपनिदेशक के समक्ष रखा जाएगा और संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पैरावेट एसोसिएशन (वेटरनरी फार्मासिस्ट) पशु पालन विभाग के चुनाव ठियोग में संपन्न हुए। चुनाव से पूर्व आयोजित बैठक में दिग्विजय ऑक्टा और केशव भारद्वाज ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। आपसी सहमति न बनने के कारण चुनाव करवाए गए, जिसमें दिग्विजय ऑक्टा को 177 मत पड़े और केशव भारद्वाज को 55 मत पड़े। इस तरह दिग्विजय ऑक्टा को 122 मतों से विजयी घोषित किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से संजीव जिंटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चेतन शर्मा को महासचिव चुना गया। मौजूद पैरावेट्स को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिग्विजय ने सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि जल्द उपनिदेशक महोदय से बैठक कर कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को सशक्त तरीके से उनके समक्ष रखा जाएगा। पंचायत वेटरनरी सहायक की मांगों को भी वह सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाने और कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed