{"_id":"67a9ffb1bc2fa91df10f8081","slug":"digital-library-will-be-built-in-rohru-mla-inspected-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-129632-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में बनेगा डिजिटल पुस्तकालय, विधायक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में बनेगा डिजिटल पुस्तकालय, विधायक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बचत भवन रोहड़ू की धरातल मंजिल में डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस पुस्तकालय में सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। डिजिटल पुस्तकालय के निर्माण कार्य का विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को पूरा करने के लिए दो लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल पुस्तकालय क्षेत्र के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक आधुनिक ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करेगा। डिजिटल युग में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तक आसानी से पहुंच उपलब्ध करवाना बेहद आवश्यक है। इस डिजिटल पुस्तकालय में ई-बुक्स, ऑनलाइन जनरल नॉलेज, डिजिटल संदर्भ सामग्री और कंप्यूटर सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन, अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि डिजिटल पुस्तकालय युवाओं के शैक्षिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।