फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dharla South and Nogli entered the next round by winning the match.

Rampur Bushahar News: धारला साउथ और नोगली ने मैच जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश

Sun, 16 Feb 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
अंकू ने 45 और शुभम ने 43 रन की खेली शानदार पारी
विज्ञापन

गोपालपुर के सराग मैदान में 32 टीमें दिखा रहीं दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सराग खेल मैदान में रविवार को पहला क्रिकेट मैच धारला साउथ और कूहल के बीच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक रहा। धारला साउथ की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 70 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी 12/20 वैली के कूहल की टीम मात्र दो रन से मैच हार गई। कूहल को छह गेंद में पांच रन की आवश्यकता थी, लेकिन धारला साउथ की सटीक गेंदबाजी के आगे कूहल के बल्लेबाज लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए और धारला साउथ की टीम दो रन से जीत गई। धारला के अंकू को 13 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। दूसरा मैच स्टूपिड बॉयज नोगली और कनैन ब्रदर्स कंदरेड़ी के मध्य खेला गया। इसमें नोगली ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 108 रन बनाए, जिसमें शुभम ने 16 गेंदों शानदार 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंदरेड़ी की टीम 33 रन से हार गई। शुभम जागटा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टैगोर युवक मंडल धारगौरा की ओर से गोपालपुर के सराग मैदान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पहले मैच में समाजसेवी केवल राम चौहान विशेष अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को खेल को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया। खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और नशे से दूर रहने की नसीहत दी। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उन्होंने युवक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहते चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। क्लब के अध्यक्ष दीपू पटियाल ने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमें दमखम दिखाएंगी। वहीं, विजेता टीम को 71 हजार नकद राशि और उपविजेता टीम को 35 हजार नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष लोकेश बेश्टू, सचिव अभिषेक ठाकुर, कोषाध्यक्ष निखिल चौहान और मुकेश बेश्टू सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed