{"_id":"6909e7019e0f2ab95703e1a8","slug":"dhadi-legends-team-entered-the-finals-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-147457-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ढाडी लैजेंड्स की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ढाडी लैजेंड्स की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
पब्बर वैली यूथ क्लब पंद्राणु की ओर से आयोजित की जा रही वाॅलीबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
पब्बर वैली में पंचायत स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। पब्बर वैली यूथ क्लब पंद्राणु के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन लैजेंड्स वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में ढाडी की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार पांच नवंबर को होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण करेंगे। प्रतियोगिता में पहला मैच मांदल और पंद्राणु-बी टीम के बीच खेला गया। पंद्राणु ने 2-0 से विजय हासिल की। दूसरा मैच भोलाड़ और छाजपुर के बीच खेला गया। छाजपुर 2-0 से विजयी रहा। तीसरे मैच में बिजौर ने पौड़िया को 2-0 से पराजित किया। चौथे मैच में भोलाड़ ने पंद्राणु-बी को 2-0 से हराया। पांचवां मैच मसली टीम और छाजपुर टीम के बीच खेला गया। मसली ने 2-1 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में लैजेंड्स वर्ग और पंचायत स्तरीय वर्ग के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। नवयुवक मंडल के प्रधान राहुल राणा, उपप्रधान सुजल चौहान, सचिव आलोक राणा ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।