{"_id":"60fd989e8ebc3ef75b30e7c9","slug":"dhabas-hanal-anatavrali-road-block-apple-crop-fear-to-distroy-rampur-hp-news-sml3781181169","type":"story","status":"publish","title_hn":"धबास-हनल-अंतरावली सड़क बंद, सेब की फसल बरबाद होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धबास-हनल-अंतरावली सड़क बंद, सेब की फसल बरबाद होने का खतरा
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत धबास के अंतर्गत धबास-हनल- अंतरावली संपर्क मार्ग बाधित होने से क्षेत्र की करीब 40 हजार पेटी सेब सड़ने का खतरा मंडरा गया है। भारी बारिश से मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को साल भर की आजीविका सेब की फसल मार्ग बंद होने से बगीचों में ही सड़ने का खतरा सता रहा है। अगर मार्ग नहीं खुला तो लोगों को बागवानों को मुख्य मार्ग तक आठ किलोमीटर खच्चर या मजदूरों से सेब की पेटियों का ढुलान करना पड़ेगा।
इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर एक दिन में मार्ग नहीं खुला तो बागवानों का सेब सड़क पर ही सड़ जाएगा। आठ किलोमीटर लंबा मार्ग ग्राम तितराड, हनल, कूहल, बाग और अंतरावली के करीब दो सौ परिवारों को लाभान्वित करता है। मगर बंद होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। इस मार्ग से करीब चालीस हजार सेब की पेटी का ढुलान होना है।
ग्रामवासी सीताराम ठाकुर, जयलाल लोथटा, जयपाल मेहता, रतिराम ठाकुर, मोहन बंचाइक, अमर सिंह, दिनेश शर्मा, भगतराम ठाकुर, रमेश ठाकुर, जगजीवन और उपप्रधान दिनेश शर्मा ने कहा कि 15 जुलाई को वे एसडीएम चौपाल को भी ज्ञापन से सड़क खोलने का आग्रह कर चुके है। उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी अगर एक सप्ताह के भीतर मार्ग नहीं खुला तो वे सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि खंड विकास अधिकारी चौपाल और लोकनिर्माण विभाग को उक्त मार्ग खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मौसम साफ होने के तुरंत बाद मार्ग को खोलने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।