फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dewar Khad lift drinking water scheme started

दशकों से सूखे कंठों की अब बुझेगी प्यास

Sun, 18 Apr 2021 09:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एक दशक से भी अधिक समय से पेयजल समस्या से जूझ रही निरमंड खंड की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों को देवर खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

7.45 करोड़ की लागत से बनी इस पेयजल योजना का लाभ जल्द ही तुनन और जगातखाना पंचायत के लोगों को मिलेगा। परियोजना प्रभावित पंचायतों के लोग वर्षों से इस पेयजल योजना के सिरे चढ़ने की आस लगाए हुए थे।
विज्ञापन

गौर रहे कि 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना के निर्माण से परियोजना प्रभावित पंचायतों में सूखे की मार पड़ गई थी। प्राकृतिक जल स्रोत सूखने के कारण कई पंचायतों में पेयजल समस्या बढ़ गई थी। ऐसे में परियोजना प्रभावित पंचायतों में पेयजल मुहैया करवाने के लिए 7.45 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति मिली थी, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी यह योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही थी। कभी लोक निर्माण विभाग तो कभी पाइप चोरी होने के कारण विभाग को पेयजल योजना का निर्माण करने में वर्षों गुजर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 में इस योजना का कार्य पूरा हो गया था, लेकिन इस योजना को शुरू होते तीन वर्ष लग गए। डीम पंचायत स्थित देवर खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण अब पूरा हो चुका है। निरमंड खंड बाहवा, गढ़ेज, तुनन, पोशना, बाड़ी, निरमंड, जगातखाना और ब्रौ पंचायतों को इस पेयजल योजना का लाभ मिलना है। हालांकि विभाग ने पोशना पंचायत में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है। इस पंचायत में पहले लोगों को 12-15 दिन बाद पेयजल आपूर्ति हो रही थी, लेकिन अब पेयजल योजना शुरू होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या हल हो गई है। वहीं, अब तुनन और जगातखाना को भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग ने इन पंचायतों में पेयजल मुहैया करवाने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया है। बहरहाल वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। इस पेयजल योजना के शुरू होने से अब उक्त पंचायतों में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।

जल शक्ति विभाग आनी के एक्सईएन आरके कौंडल ने कहा कि देवर खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा कर लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। 7.45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस योजना से जल्द ही तुनन और जगातखाना पंचायत में पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। क्षेत्र में अब पेयजल किल्लत की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed