फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devta Sahib reached Dalash of Kullu district Palthan Delth

Rampur Bushahar News: पहली बार कुल्लू जिले के दलाश पहुंचे देवता साहिब पलथान देलठ

Wed, 09 Apr 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Devta Sahib reached Dalash of Kullu district Palthan Delth
पहली बार कुल्लू जिले के दलाश पहुंचे देवता साहिब पलथान देलठ के साथ देवलू और  लोग। संवाद
लाव-लश्कर के साथ सैकड़ों लोगों के साथ देलठ से निकले देवता
विज्ञापन


दलाश के थनोग में नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा में ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब पलथान देलठ पहली बार कुल्लू जिले के दलाश गांव पहुंचे। यहां देवता साहिब के मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें भाग लेने देवता लाव-लश्कर और सैकड़ों देवलुओं के साथ रवाना हुए। देलठ क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब पलथान देलठ बुधवार को देलठ से दलाश क्षेत्र की ओर रवाना हुए। ऐसा पहली बार है, जब देवता कुल्लू जिले में प्रवेश कर रहे हैं। दशकों पूर्व देलठ गांव के करीब साठ परिवार देलठ छोड़कर कुल्लू जिले के दलाश क्षेत्र के थनोग गांव में बस गए। थनोग गांव में जाकर बसे लोगों ने अपने अधिष्ठाता देवता साहिब पलथान देलठ का मंदिर बनाया है, जिसकी प्रतिष्ठा के लिए देवता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सुबह सात बजे देलठ से पैदल अपने देवलुओं और ग्रामीणों के साथ दलाश की ओर रवाना हुए और देर शाम को थनोग गांव पहुंचे। देवता के साथ सैकड़ों की संख्या में पैदल सफर कर ग्रामीण देलठ से थनोग पहुंचे। देवता साहिब पलथान देलठ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल राठौर, सदस्य उमेश शर्मा, सुंदर कपूर, राकेश कपूर, कमलजीत कपूर ने बताया कि पहली बार देवता कुल्लू जिले में पहुंचे है। यहांं आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न करवाने के बाद वीरवार को देवता अपने निवास स्थान वापस लौटेंगे।

पहली बार कुल्लू जिले के दलाश पहुंचे देवता साहिब पलथान देलठ के साथ देवलू और  लोग। संवाद

पहली बार कुल्लू जिले के दलाश पहुंचे देवता साहिब पलथान देलठ के साथ देवलू और  लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed