फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devotees throng Hatkoti temple on the first Navratri

Rampur Bushahar News: पहले नवरात्र पर हाटकोटी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 22 Sep 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng Hatkoti temple on the first Navratri
हाटकोटी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन सुबह के समय दर्शन को लाईनों में लगे श्रदालु
रोहड़ू। नवरात्र के पहले दिन हाटकोटी मंदिर में कई श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में सुबह 5:00 बजे से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर के लंगर भवन में दिनभर भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। नवरात्र के लिए हाटकोटी मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही मंदिर के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे।नवरात्र पर मंदिर परिसर के बाहर दुकानें भी सज गई हैं। मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पहले नवरात्र पर हाटकोटी मंदिर में माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed