{"_id":"687b9cca20c76d2eb90f61cb","slug":"devotees-expressed-their-displeasure-over-the-filth-spread-in-shrikhand-yatra-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-139628-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा में फैली गंदगी पर श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी, प्रशासन पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा में फैली गंदगी पर श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी, प्रशासन पर उठे सवाल
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग पर गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है। यात्रा से लौटे गगन शर्मा, पूर्ण चंद और हरीश शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह प्लास्टिक की बोतलें, खाने के रेपर और कचरा बेतरतीब तरीके से फैला है। इससे इस पवित्र घाटी की सुंदरता को नुकसान पहुंच रहा है।पूर्ण चंद ने कहा कि इस बार रास्ते में फैली गंदगी देख मन विचलित हो गया। हरीश शर्मा ने भी कहा कि दो बार श्रीखंड जा चुका हूं, लेकिन हर वर्ष हालात और बदतर होते जा रहे हैं। उनका सुझाव है कि बेस कैंप पर ही हर यात्री को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। स्थानीय युवा गगन शर्मा ने बताया कि अधिकतर श्रद्धालु बिना तैयारी के निकल पड़ते हैं और रास्ते में जैसे ही थकान हावी होती है। वे बोतलें, पैकेट्स और टूटे जूते तक फेंक देते हैं। उन्होंने पंजीकरण के समय ही जरूरी जानकारी देने और स्वच्छता को लेकर विशेष प्रशिक्षण की मांग की है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के माध्यम से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है और यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिला कुल्लू के जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने कहा कि यात्रा के दौरान गंदगी नहीं है। सारी गंदगी उन्होंने साफ करवा दी है। वह यात्रा के दौरान स्वच्छता की खुद निगरानी करते हैं। ज्यादातर गंदगी आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं, विभिन्न पड़ावों पर काम कर रहे टेंट वालों और स्थानीय लोगों की ओर से फैलाई गई है। पंकज परमार ने कहा कि पार्वती बाग, नैन सरोवर और श्रीखंड को साफ रखना जिला परिषद की जिम्मेदारी है। सभी टेंट वालों, होटल, ढाबे वालों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। अवहेलना पर जुर्माना लगाया जाएगा।
अभियान किया शुरू
एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के माध्यम से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है और यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। और साथ में कुछ श्रद्धालुओं ने पिछले साल के फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं, जो कि गलत है।
विज्ञापन
अभियान किया शुरू
एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के माध्यम से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है और यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। और साथ में कुछ श्रद्धालुओं ने पिछले साल के फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं, जो कि गलत है।
विज्ञापन