फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devendra Negi became the district co-ordinator of the Panchayati Raj Cell

Rampur Bushahar News: देविंद्र नेगी बने पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक

Tue, 06 Jan 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devendra Negi became the district co-ordinator of the Panchayati Raj Cell
देविंद्र नेगी को सौंपी पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक की कमान। स्रोत : भाजपा
. विस क्षेत्र आनी में चार सह संयोजकों की हुई तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/निरमंड(कुल्लू)। कुल्लू भाजपा के जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने आनी विधानसभा क्षेत्र में जिला सह संयोजकों की तैनाती की है। पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती को लेकर ये तैनातियां की गई हैं। उपमंडल निरमंड के जिला परिषद वार्ड बाड़ी के सदस्य देविंद्र नेगी को जिला सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, भाजपा मंडल निरमंड के संदेव ठाकुर, प्रेम ठाकुर और दलाश मंडल से दयाल वर्मा को भी सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिले के मनाली से रुक्मिणी जोशी, कुल्लू से भुवनेश्वर, बजौरा से श्याम सुंदर, बंजार से विजय ठाकुर और मंगलौर से अनीता नेगी को सह संयोजक पद पर नियुक्ति दी गई है। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय ठाकुर ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। आगामी समय में होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये नियुक्तियां अहम मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article