फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Development will be given a new direction, and issues will be resolved on a priority basis

विकास को दी जाएगी नई दिशा, समस्याओं का प्रमुखता से होगा समाधान : पिंकी ठाकुर

Mon, 27 Jul 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Development will be given a new direction, and issues will be resolved on a priority basis
जंजैहली पंचायत पहुंचने पर बीडीसी उपाध्यक्ष पिंकी ठाकुर का किया भव्य स्वागत। संवाद
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

विकास खंड नारकंडा के तहत आने वाली जंजैहली पंचायत में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित बीडीसी उपाध्यक्ष पिंकी ठाकुर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बीडीसी उपाध्यक्ष पिंकी ठाकुर ने ग्रामीणों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जंजैहली के प्रधान कैलाश चौहान, उपप्रधान शिवराम बाली, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और ग्रामीणों ने भाग बढ़-चढ़कर लिया। पंचायत प्रधान कैलाश चौहान ने कहा कि पिंकी ठाकुर का बीडीसी उपाध्यक्ष चुना जाना ग्राम पंचायत जंजैहली के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास की नई दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रधान ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को भी उनके समक्ष रखा और उम्मीद जताई कि इनका शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed