फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Development of Rohru Assembly took place only during the Jairam Thakur government.

कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेजी से गिर रहा : सुरेश कश्यप

Mon, 17 Nov 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
कहा- रोहड़ू विधानसभा का विकास सिर्फ जयराम ठाकुर सरकार में हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश और दुनिया का सबसे शक्तिशाली राजनीतिक दल बनकर सामने आया है। वर्ष 2014 में पूरे देशभर में भाजपा के 1,035 विधायक थे। आज उनकी संख्या 1,654 हो गई है। साफ संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा आगे बड़ी। साथ ही देश और विदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। बिहार चुनाव में कांग्रेस केवल छह सीटों पर सिमटी गई। रोहड़ू विधानसभा का विकास सिर्फ जयराम ठाकुर सरकार में हुआ है। जयराम सरकार ने रोहड़ू सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा प्रदान की। 20 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू को 50 बिस्तरों में अपग्रेड किया गया। समोली में मुख्यमंत्री लोक भवन में एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण, समरकोट और धामवाड़ी में उपतहसीलें खोलने की घोषणा की गईं। आईटीआई चिड़गांव और आईटीआई डोडरा क्वार में नए ट्रेड भाजपा ने शुरू किए हैं। उन्होंने कहा सरदार पटेल का मानना था कि इतिहास रचना चाहिए, उसे लिखने में समय बरबाद नहीं करना चाहिए। यह दृढ़ विश्वास सरदार पटेल की जीवन-गाथा में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। सरदार पटेल की नीतियों और निर्णयों ने इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed