फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Developed Vibrant Village Programme

Rampur Bushahar News: उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं ने जानीं काजा की सामाजिक चुनौतियां

Mon, 08 Jun 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Developed Vibrant Village Programme
काजा में तीरदाजी का अभ्यास करते उत्तर प्रदेश और बिहार से आए युवा। संवाद
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत दल ने दौरा कर अधिकारियों के साथ किया संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के 25 युवाओं के एक दल ने सोमवार को काजा का दौरा किया। यह भ्रमण माय भारत और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने स्पीति प्रशासन के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विकासात्मक और सामाजिक चुनौतियों पर संवाद किया। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति शिखा ने की। इसमें उपमंडलाधिकारी दीक्षित राणा और खंड विकास अधिकारी अंशुल सहित अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने जल उपलब्धता, बढ़ते पर्यटन से उत्पन्न चुनौतियों और कृषि संबंधी समस्याओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने खेल मैदानों के विकास, जल संरक्षण और विद्युत वितरण व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सुझाव दिए। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रशासन की ओर से संचालित विभिन्न विकासात्मक प्रयासों और योजनाओं की जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम के बाद युवा सेवाएं और खेल विभाग ने तीरंदाजी गतिविधि का आयोजन किया। प्रतिभागियों को इस खेल की मूलभूत तकनीकों और नियमों से अवगत कराया गया। उन्हें स्वयं अभ्यास कर तीरंदाजी का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा, प्रदीप कुमार, कार्तिक सिंगला और आयंक कुहार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने विभाग की ओर से खतक और स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed