फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Developed Vibrant Village Programme

Rampur Bushahar News: बाहरी राज्यों से आए युवाओं ने सीखे निशानेबाजी के गुर

Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Developed Vibrant Village Programme
रिकांगपिओ में आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दौरान देश भर से आए युवाओं के साथ उपायु
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर के भ्रमण पर निकले हैं युवा
विज्ञापन

आईटीबीपी बेस कैंप में आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी देखने का मौका भी मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत बाहरी राज्यों से किन्नौर के भ्रमण पर आए युवाओं ने दूसरे दिन रिकांगपिओ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बेस कैंप में निशानेबाजी के गुर सीखे। युवाओं को आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी देखने का मौका भी मिला। इसके माध्यम से युवाओं को देश के सुरक्षा बलों की मारक क्षमता और आधुनिक हथियारों को करीब से देखने का अवसर मिला। माय भारत और आईटीबीपी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यशाला में हिमाचल पुलिस के आला अधिकारियों ने युवाओं को साइबर फ्रॉड से बचने एवं साइबर सुरक्षा के तरीके बताए। साइबर सुरक्षा पर केंद्रित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल युग के सुरक्षा टूल्स से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत वंदे मातरम के गायन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और राज्य निदेशक ध्रुव डोगरा ने दीप प्रज्वलन किया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने युवाओं को संबोधित किया। दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक नेतृत्व, सामुदायिक सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया।




सांस्कृतिक संध्या में आईटीबीपी के जवानों ने बांधा समां


कार्यक्रम में जेएनवी, केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों और आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इस सांस्कृतिक संध्या में आईटीबीपी के जवानों ने भी मंच संभाला। उन्होंने देशभक्ति पर केंद्रित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अगले चरण में सभी प्रतिभागियों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इन युवाओं को किन्नौर के अलग-अलग गांवों में जाकर स्थानीय लोगों, पंचायतों, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों से मिलने का अवसर भी मिलेगा। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बिहार, दमन एवं दीव, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed