फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Develop India Vibrant Village programme in Kaza from June 6

Rampur Bushahar News: काजा में विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 6 जून से

Mon, 01 Jun 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा में विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 6 जून से शुरू होगा। इसमें मैदानी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों से 50 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और सीमांत क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक परिस्थितियों के बारे में जानेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। यह युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने की एक पहल है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिखा ने सोमवार को एक बैठक में दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में बिहार, दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के युवा शामिल होंगे। दो चरणों में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए कुल दस सीमांत गांवों की पहचान की गई है। प्रत्येक गांव में पांच प्रतिभागियों का एक समूह बनाया जाएगा। चयनित गांवों में काजा खास, काजा सोमा, हल, शेगो, किब्बर, रामा खास, लालुंग, हुरलिंग, गयू और लिरित शामिल हैं। कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं को सीमांत क्षेत्रों की जीवनशैली से परिचित करवाना है। यह उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति और विकास को समझने में मदद करेगा। पचास युवा प्रतिभागी विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह अनुभव उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। माई भारत हिमाचल प्रदेश भी इसमें सहयोग कर रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और जिला प्रशासन भी इस आयोजन में भागीदार हैं। बैठक में एसडीएम दीक्षित राणा, बीडीओ अंशुल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed