{"_id":"67dfefb076eaff4ad4046fcd","slug":"desire-in-painting-jahnavi-first-in-slogan-writing-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-131959-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चित्रकला मेें ख्वाहिश, नारा लेखन में जाह्नवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चित्रकला मेें ख्वाहिश, नारा लेखन में जाह्नवी प्रथम
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में मनाया विश्व जल दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने की। कार्यक्रम में अंतर सदन प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, नारा लेखन, भाषण और लघु नाटिका प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने जल का महत्व बताया और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धरती पर 71 प्रतिशत पानी है। इसमें से केवल तीन प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है। अंतर सदन चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सरोजनी सदन से ख्वाहिश विजेता रहीं। कनिष्ठ वर्ग में इंदिरा सदन से मन्नत प्रथम रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में इंदिरा सदन से जाह्नवी ने पहला स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में सरोजनी सदन से दिव्यांशी विजेता बनीं। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन से स्मृति विजयी रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगता में लक्ष्मी सदन से तानवी, कृतिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर रमा चंदेल, मोक्टा, शांति मोक्टा, अलका ठाकुर, पिंकी स्टेटा, प्रोमिला कटवाल, बबली लाल्टा, नीतावत्ती, रजनी शर्मा, सुशील तांटा, भूपेंद्र मस्ताना, राकेश चौहान, साहिल चौहान, सुनीता शर्मा दिनेश चौहान भी उपस्थित रहे।