फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner launched Him Bhog Maize Flour in Kinnaur.

Rampur Bushahar News: किन्नौर में हिम भोग मक्की आटा का उपायुक्त ने किया लांच

Wed, 22 Jan 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner launched Him Bhog Maize Flour in Kinnaur.
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने ने लांच किया हिमभोग मक्की का आटा। संवाद
किन्नौर में हिम भोग मक्की आटा का उपायुक्त ने किया लांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से बनाए गए हिम भोग मक्की आटा को आधिकारिक तौर पर लांच किया। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में मक्की के आटे को आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाने के लिए यह कार्य आरंभ किया है। इसके तहत जनजातीय जिला किन्नौर के सभी 68 राशन डिपुओं में हिम भोग मक्की का आटा उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आटा 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है, जो कि एक किलो या 5 किलो की पैकिंग में उपलब्ध है। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिले के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि सभी अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें, ताकि राशन कार्ड ब्लॉक न हों और राशन कार्ड उपभोक्ताओं को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर धनवीर ठाकुर, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति चंदू लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed