फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner and Superintendent of Police inspected Apple Control Room Fagu

Rampur Bushahar News: उपायुक्त व अधीक्षक पुलिस ने किया सेब नियंत्रण कक्ष फागु का निरीक्षण

Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
सेब सीजन के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग( रामपुर बुशहर)। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने सोमवार से शुरू हो रहे सेब सीजन को लेकर रविवार को फागु सेब नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और मौजूद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सोमवार से सेब सीजन शुरू हो रहा है। इसको लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण और बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेब नियंत्रण कक्ष फागु और बलग में स्थापित किए गए हैं, जहां पर सेब सीजन के दौरान बागवानी, राजस्व और पुलिस विभागों के कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियंत्रण कक्ष में सेवारत कर्मचारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी कर्मचारी को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


सेब नियंत्रण कक्ष में मंडियों तक सेब ले जा रहे जीपीएस लगे वाहनों का पंजीकरण होगा और वाहन का पूरा विवरण हिमसेव एप पर डाला जाएगा। इसके बाद ही वाहन अपने गंतव्य की ओर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने सेब नियंत्रण कक्ष के बाहर बेहतर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बड़े वाहनों की वजह से यातायात पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। इस दौरान संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन परवीन टाक, डीएसपी अमित ठाकुर, तहसीलदार ठियोग विशाल नेगी, एएसआई नरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed