{"_id":"679cb86c4fab92bfa5095437","slug":"demonstration-against-chitta-smugglers-in-luhri-two-and-a-half-hour-traffic-jam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129105-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करों के खिलाफ लूहरी में प्रदर्शन, ढाई घंटे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करों के खिलाफ लूहरी में प्रदर्शन, ढाई घंटे चक्का जाम
विज्ञापन
चिट्टे से हुई युवक की मौत से लूहरी में ढाई घंटे चक्का जाम करते हुए। संवाद
राजनीतिक और समाजिक संगठनों के साथ ग्रामीणों ने एकजुट होकर बोला हल्ला
दुकानें बंद कर दुकानदार भी प्रदर्शन में हुए शामिल
चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष
सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बैहना पंचायत में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। शुक्रवार को आनी के प्रवेश द्वार लूहरी में एक आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें राजनीतिक, समाजिक, महिला मंडलों और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क पर उतरकर चिट्टा तस्करों के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। लोगों ने चिट्टा तस्करों और नशे के खात्मे के लिए सरकार से विशेष कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई और भविष्य में फिर ऐसी घटना पेश न आए, इसके लिए मिलकर आगे आने का आह्वान किया। व्यापारियों ने भी दुकानें बंद कर विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान करीब ढाई घंटे सुबह 11 बजकर दस मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक लोगों ने चक्का जाम किया। इस दौरान विधायक लोकेंद्र कुमार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे दो साल से लगातार अभिभावकों को सचेत करते आ रहे हैं कि अपने बच्चों पर नजर रखें। नशे के खिलाफ सभी को मिलकर आगे आना होगा, जो नशे के सौदागर हैं। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस विषय तीन फरवरी को शिमला में आयोजित होने वाली विधायक प्राथमिकता की बैठक में मुद्दा उठाएंगे। पूर्व विधायक एवं कॉमरेड नेता राकेश सिंघा ने जहां भी दो जिला या क्षेत्र की सीमाएं मिलती हैं, वहां इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इस पर सभी को जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है। कोई नशा करता हुआ या बेचता हुआ पाया जाता है, तो इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को दें। स्थानीय पंचायत प्रधान विनोद ठाकुर ने कहा कि नशे से युवा बर्बादी की ओर जा रहा है। इसके लिए सभी अभिभावकों को विशेष नजर रखने की जरूरत है। कहा कि उनकी पंचायत में चिट्टे से हुई युवक की मौत का मामला सामने आया है, यह घटना क्षेत्र के लिए दुखद है। इस मामले की कार्रवाई के लिए उन्होंने पंचायत के जरिये उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कुल्लू से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा कॉमरेड नेता, कांग्रेस नेता सतपाल, शिक्षक सुरेंद्र वर्मा ने जन आक्रोश रैली को संबोधित किया और अपने बच्चों पर नजर रखने की बात कही।
पुलिस को दें नशा तस्करों की सूचना
एसडीएम नरेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय पंचायत और उपस्थित जनता से बात की। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों और नशा तस्करों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। इसके बाद जाम को खुलवाया गया।