फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demands of retired employees will be placed in JCC meeting: Ghanshyam

जेसीसी की बैठक में रखी जाएगी सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगे- घनश्याम

Fri, 05 Aug 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। पूर्व कर्मचारियों से संबंधित सभी कर्मचारी संघ और पेंशनर यूनियनों से उनकी मांगों को लेकर बातचीत चल रही है। इसके समाधान और निपटारे को लेकर जल्द ही जेसीसी की बैठक आयोजित करवाई जाएगी। जेसीसी बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बात प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ आयोजित बैठक में कही। रोहड़ू में आयोजित बैठक के दौरान कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन डोगरा ने मांग उठाई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की बकाया एरियर राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाए। करुणामूलक आधार पर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरियां दी जाएं। इस दौरान पेंशनरों ने अपनी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने आश्वासन दिया कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके लिए जेसीसी की बैठक रखी जाएगी। घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध है। पेंशनरों के साथ बैठकें कर उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर धिरटा, अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुहाग मल रूपटा, भामसं के जिला अध्यक्ष बृज लाल शर्मा सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed