{"_id":"6a5f646551db6e4254071ee3","slug":"demand-made-to-the-solan-administration-for-strict-action-against-defaulting-commission-agents-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-165340-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल कल्याण सभा ने सोलन प्रशासन से की डिफाल्टर आढ़तियों पर सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल कल्याण सभा ने सोलन प्रशासन से की डिफाल्टर आढ़तियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)।
चौपाल कल्याण सभा सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक तिरुमला राजू एसडी. वर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने डिफाल्टर आढ़तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने सेब सीजन के दौरान बागवानों के हितों की रक्षा के लिए खरीद-फरोख्त व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। सभा ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि उपज विपणन समिति की ओर से सभी खरीददारों, लोडरों और कमीशन एजेंटों के पंजीकरण की मांग की गई। साथ ही आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन और पुलिस सत्यापन अनिवार्य करने को कहा गया। प्रतिनिधिमंडल ने गैर पंजीकृत, डिफाल्टर या संदिग्ध व्यक्तियों को सेब खरीदने की अनुमति न देने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसे लोगों की गतिविधियों से बागवानों को अक्सर आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने सेब मंडियों में कारोबार करने वाले सभी व्यापारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। उपायुक्त मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक तिरुमला राजू एसडी वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। बागवानों के हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।