{"_id":"69298e2a566a98c808014199","slug":"demand-for-intervention-from-the-governor-was-raised-in-the-program-organized-in-nerwa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-148985-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रुद्रसेना देवभूमि ने नशाखोरी पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रुद्रसेना देवभूमि ने नशाखोरी पर जताई चिंता
विज्ञापन
नेरवा में युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम में मंच पर वक्ता। संवाद
नेरवा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। रुद्रसेना देवभूमि ने नेरवा में युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रसेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी उपस्थित हुए। राकेश ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही नशाखोरी पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य नष्ट कर रहे हैं। यदि समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने मांग की है कि हिमाचल पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की ओर से हर जिले में विशेष टीमें बनाकर अभियान चलाया जाए ताकि नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगे। उन्होंने कहा कि नशे की ओवरडोज से युवाओं की मृत्यु होने के समाचार हर रोज मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिट्टे के व्यापार पर कई बार कार्रवाई हुई, फिर भी नशा तस्करों के हौसले कम नहीं हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार प्रभावी रोक नहीं लगा पाती है, तो राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए। इस अवसर पर रुद्रसेना देवभूमि नेरवा के अध्यक्ष मोहन लाल सूर्यवंशी, हिमाचल प्रदेश संरक्षक जोगीराम चौहान, नेरवा के संरक्षक रोनी भीमटा, आचार्य संदीप कृष्ण, आचार्य ख्यालीराम शर्मा, रोहित शटाइक, जसवंत सिंह, रमन, कपिल और कमल भी उपस्थित रहे।