फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deliberations on development works at the sub-gram sabha in Kangal

Rampur Bushahar News: कांगल में उप ग्राम सभा में विकास कार्यों पर मंथन

Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on development works at the sub-gram sabha in Kangal
कुमारसैन की कांगल पंचायत में उप ग्राम सभा में ग्रामीणों को संबोधित करते जन प्रतिनिधि। संवाद
ग्रामीणों ने उठाईं सड़क, पेयजल सहित कई समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की कांगल पंचायत के शैहदरी और कांगल वार्ड में बुधवार को उप ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान सुमन शर्मा ने अध्यक्षता की। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने रास्तों, बारिश के पानी की निकासी, श्मशानघाट के निर्माण, सड़क, पेयजल, नालियों और स्वच्छता समेत कई समस्याएं उठाईं। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। प्रधान सुमन शर्मा ने कहा कि उप ग्राम सभा का उद्देश्य ग्रामीणों की भागीदारी से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करना है। बैठक में उठाए गए मुद्दों और प्रस्तावित विकास कार्यों को 2 अक्तूबर को होने वाली ग्राम सभा में शामिल करने के लिए तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article