फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Delath Panchayat affected by Luhri project construction

Rampur Bushahar News: परियोजना निर्माण से प्रभावित देलठ पंचायत को जल्द मिले मुआवजा राशि

Wed, 22 Jan 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Delath Panchayat affected by Luhri project construction
रामपुर में सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नंद लाल से मिलते देलठ पंचायत के जन प्रतिनिधि और ग्रामीण। सं
सड़क निर्माण के लिए मुहैया करवाएं बजट, जल्द बने स्वास्थ्य केंद्र भवन
विज्ञापन


देलठ के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की देलठ पंचायत की विभिन्न समस्याओं को जल्द दूर कर जनता को राहत प्रदान की जाए। लूहरी परियोजना प्रभावित पंचायत के ग्रामीण आज भी मुआवजे के इंतजार में हैं, लेकिन प्रभावितों को न तो सरकार, न जिला प्रशासन और न ही परियोजना प्रबंधन से मुआवजा राशि जारी हो पाई है। इसके अलावा क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए। देलठ पंचायत के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल के समक्ष पंचायत की विभिन्न समस्याओं को रखा और उनके निदान की मांग उठाई। देलठ पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान रुचिका राठौर की अगुवाई में सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल से रामपुर के सर्किट हाउस में मिला। उन्होंने पंचायत से जुड़ी समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने देलठी की टिकरी जीरो प्वाइंट से देलठ सड़क को पक्का और चौड़ा करने के लिए बजट के प्रावधान की मांग की। साथ ही उन्होंने पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई, ताकि ग्रामीणों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएं। साथ ही उन्होंने देलठ में प्रस्तावित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह का निर्माण करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि देलठ से टिकरी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए करीब 19 लाख रुपये की राशि भी आई है। यह बजट सड़क निर्माण के लिए नाकाफी है। उन्होंने विधायक नंदलाल से सहयोग कर इस संपर्क मार्ग के लिए संबंधित विभाग से अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों की यात्राओं को सुविधाजनक बनाया जा सके और हमारे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार हो सके। साथ ही उन्होंने पंचायत के लिए प्रस्तावित सिंचाई योजना को का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सतलुज नदी पर निर्माणाधीन लूहरी जल विद्युत परियोजना से पंचायत के लोगों को नुकसान पहुंचा है। परियोजना निर्माण से ग्रामीणों की संपत्तियों और जीविका को नुकसान हुआ है, जिनमें घरों और अन्य संरचनाओं में दरारें आई हैं। इसके बावजूद अब तक प्रभावितों को मुआवजे के नाम पर कोई राशि नहीं मिली है। उन्होंने वित्तायोग अध्यक्ष से जल्द ग्रामीणों की ज्वलंत मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। अध्यक्ष नंद लाल ने ग्रामीणों की मांगों को ध्यान से सुना और जल्द उनके उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर देलठ पंचायत प्रधान रुचिका राठौर, कैलाश शर्मा, बृज लाल राठौर, गोविंद सिंह कपूर, वीर वर्मा, शिव दत्त शर्मा, तारा चंद शर्मा, दौलत डोगरा और योगराज राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed