{"_id":"6a5e3385d5b46d086b0fcfaf","slug":"deha-police-nabbed-two-smugglers-with-7-grams-of-chitta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165266-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देहा पुलिस ने 7 ग्राम चिट्टा के साथ दो तस्करों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देहा पुलिस ने 7 ग्राम चिट्टा के साथ दो तस्करों को दबोचा
विज्ञापन
देहा पुलिस ने 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा. वाग–बालाग मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर) । शिमला पुलिस की स्पेशल सेल और पुलिस थाना देहा की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चेवाग–बालाग मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लगभग 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर चेवाग–बालाग मार्ग पर नाकाबंदी की थी। जांच के लिए एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से लगभग 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय वर्मा उर्फ लक्की (27 वर्ष) और पंकज कुमार (37 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सुंगरी, तहसील रोहड़ू के निवासी हैं। पुलिस थाना देहा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में हर पहलू पर गहन जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। इसका उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।