{"_id":"63b0665548380908df5cbe6c","slug":"deadbody-found-in-jhalata-panchyat-rampur-hp-news-sml432546150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झाल्टा पंचायत में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झाल्टा पंचायत में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
रोहडू़। जुब्बल पुलिस थाना के अंतर्गत झाल्टा में पंचायत घर के समीप बगीचे में व्यक्ति का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान खरशाल गांव निवासी सोहन लाल (63) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल में ले जाया गया है। शुरूआती जांच में मृतक सोहन लाल की मौत का कारण अत्यधिक ठंड में रहने और हृदय गति रुकना माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
डीएसपी रोहड़ू चमन लाल के मुताबिक शुरूआती जांच में पता चला है कि सोहन लाल फिसल कर बगीचे में गिर गया था। इसके बाद वह वहां से उठ नहीं पाया। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। जांच के अनुसार मौत का कारण अधिक ठंड और हृदय गति रुकना पाया गया है।