फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dead body

किन्नौर के कड़छम डैम में मिला अज्ञात शव

Fri, 17 Jul 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के कड़छम डैम में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक अज्ञात शव को देखा गया। इसकी सूचना जेएसडब्ल्यू कंपनी प्रबंधन के डैम साइट प्रभारी रवि पुनिया ने पुलिस थाना टापरी और पुलिस चौकी कड़छम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को शिनाख्त के लिए टापरी स्थित छोलतू शव गृह में रखा। इस दौरान कल्पा, पूह और निचार तीनों खंडों के गुमशुदगी वाले लोगों के परिजन शव की पहचान के लिए पहुंचे, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अब पुलिस ने शव को पहचान के लिए फोरेंसिक जांच के लिए शिमला भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने डैम में रेस्क्यू कर एक अज्ञात शव को बाहर निकाला। टापरी थाना से कार्यवाहक थाना प्रभारी भरत सिंह, चौकी प्रभारी कड़छम नरेंद्र कुमार कौंडल, सुरक्षा इकाई प्रभारी टापरी रामकृष्ण नेगी, आरक्षी सुमित, आरक्षी राजेश कुमार और आरक्षी निमा राम ने घटना स्थल पर पहुुंच कर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कंपनी प्रबंधन के सहयोग से आरक्षी राजेश कुमार और आरक्षी निमा राम ने बोर्ड पर जाकर अज्ञात शव को डैम से निकालकर अपने कब्जे में लिया और जेएसडब्ल्यू के शवगृह में पहचान के लिए रखा, लेकिन शव की शिनाख्त न होने के कारण अब उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने जिले के छह पुलिस थानों, नौ पुलिस चौकियों, बैरियरों और चेकपोस्टों सहित जिले की कई निजी कंपनियों को सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि शव पुराना लग रहा है, जिसे जांच के लिए शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed