फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dc kinnaur inspected girls hostal in rekanpeo

डीसी किन्नौर ने बालिका आश्रम में जांची व्यवस्थाएं

Thu, 05 May 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
dc kinnaur inspected girls hostal in rekanpeo
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक बालिका आश्रम कल्पा में दिनचर्या में होने वाली गतिविधियों का ? - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बालिका आश्रम कल्पा का दौरा कर बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिका आश्रम में रह रही 6-18 वर्ष की 33 बालिकाओं की खानपान और अन्य दिनचर्या में होने वाली गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आश्रम में रह रही बालिकाओं को सरकार के निर्धारित नियमों के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। हमारा कर्तव्य है कि आश्रम में रह रही बालिकाओं को नैतिक और सामाजिक सहयोग प्रदान करें। उनके मानसिक संतुलन को मजबूत करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन के नमूनों की जांच भी की। उन्होंने आश्रम संचालन प्रशासन को बालिकाओं को पौष्टिक आहार सहित फल उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे बालिका आश्रम में पानी से संबंधित समस्या का शीघ्र हल निकालें। उन्होंने शिक्षा विभाग को बालिकाओं को सर्दी और गर्मी के दौरान मिलने वाली वर्दी समय पर प्रदान करने को कहा। इसके बाद उपायुक्त ने कल्पा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय माध्यमिक पाठशाला का दौरा कर विद्यालय के बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके विषयों से संबंधित सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न से संबंधित मामलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित बनाने के लिए कल्पा में बनाए गए वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा, महिला कल्याण परिषद की अध्यक्षा रत्न मंजरी, तहसीलदार कल्पा विवेक, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार गौतम और उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा अशोक नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed