{"_id":"6a7daff4af45234357088a03","slug":"culvert-connecting-the-village-to-the-school-in-gaonsari-rohru-damaged-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-167175-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: धराशायी इंतजाम, स्कूल की राह में खड्ड, खतरे में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: धराशायी इंतजाम, स्कूल की राह में खड्ड, खतरे में जान
विज्ञापन
गांवसारी स्कूल के लिए खड्ड पार करते छात्र एवं ग्रामीण। संवाद
रोहडू के गांवसारी में गांव से स्कूल को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के गांवसारी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बरसात में खड्ड पार कर स्कूल पहुंचना जोखिम भरा हो गया है। कई सप्ताह से गांव से विद्यालय को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया खड्ड के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते छात्रों और शिक्षकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खड्ड में जलस्तर बढ़ने पर यह अस्थायी पुलिया बार-बार ध्वस्त हो जाती है। कुछ समय पहले मशीनरी की मदद से खड्ड में पत्थर डालकर रास्ता बनाने का प्रयास किया गया था लेकिन तेज बारिश के बाद यह व्यवस्था भी बह गई। फिलहाल, बार-बार मरम्मत और अस्थायी इंतजामों के सहारे आवाजाही बहाल की जा रही है। हालांकि, इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी अमनदीप ने इस मामले को विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि खड्ड में पत्थर डालकर अस्थायी रास्ता और पुलिया बनाना केवल कुछ समय की राहत है। तेज बारिश में यह अस्थायी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है। अमनदीप ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण करने की अपील की। उन्होंने खड्ड के बहाव और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्थायी समाधान तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय तक सुरक्षित पहुंच के लिए उचित पुलिया, पुल या अन्य तकनीकी विकल्प पर विचार करना आवश्यक है। अस्थायी मरम्मत के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जो बरसात में भी सुरक्षित रहे। जिला परिषद प्रत्याशी अमनदीप ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे हर बरसात में पैदा होने वाली समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।