फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cultural program organized on the theme of expression in Chaupal College

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने पंजाबी, राजस्थानी नृत्य और नाटी से बांधा समां

Tue, 10 Mar 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cultural program organized on the theme of expression in Chaupal College
चौपाल काॅलेज में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
. चौपाल कॉलेज में अभिव्यक्ति की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल की छात्र केंद्रीय संघ इकाई ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की थीम ‘अभिव्यक्ति’ रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्या कन्या नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के बीए और बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने पंजाबी, राजस्थानी और पहाड़ी नाटी पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही फिल्मी गीतों और समूहनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यकारी प्राचार्य कन्या नेगी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय छात्र केंद्रिय संघ की समन्वयक ने बताया कि ‘अभिव्यक्ति’ जैसी थीम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करती है। इससे छात्र-छात्राएं स्वयं को बेहतर ढंग से समझते हुए अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास कर पाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article