फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural news rampur

Rampur Bushahar News: किलबालू देवता-बनोटी का भोज महायज्ञ 24 से 26 दिसंबर तक

Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने ली बैठक, सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। किलबालू देवता महाराज के सानिध्य में होने वाले महायज्ञ भोज की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह धार्मिक आयोजन 24 से 26 दिसंबर तक होगा। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में शनिवार को मंदिर कमेटी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महायज्ञ से पहले सड़क, बिजली और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए बनोटी से लालपानी, लालपानी से मंगरा और आगे के संपर्क मार्गों की स्थिति पर चर्चा की गई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन से पहले इन मार्गों को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बिजली की निर्बाध आपूर्ति और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि भोज महायज्ञ क्षेत्र का महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और तैयारियां समय रहते पूरी करें, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलबालू महाराज के मुतबीन जय कर्म दास ने बताया कि भोज महायज्ञ में लगभग 16 से 17 देवी-देवताओं के पहुंचने की संभावना है। यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में मंदिर कमेटी के सदस्य प्रेम रतन, प्रेम सिंह और भजन दास सहित पूर्व मुतबीन रमेश तांटा और कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed