{"_id":"6aef237f595cbc1c1b00ed31","slug":"cultural-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174431-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दीपावली से पहले रामपुर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, बाजार में दिनभर रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दीपावली से पहले रामपुर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, बाजार में दिनभर रही रौनक
विज्ञापन
सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों, लड़ियों और पटाखों की दुकानों पर उमड़ी लोगों की भीड़
बाजार में खचाखच भीड़ के कारण पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
रविवार शाम 5 बजे तक चलेंगी परिवहन निगम की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दीपावली पर्व को लेकर रामपुर बुशहर के बाजार में शनिवार को खूब रौनक देखने को मिली। त्योहार से ठीक पहले खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। देखते ही देखते मुख्य बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि दिनभर बाजार में तिल धरने तक की जगह नहीं बची और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दीपावली के मद्देनजर लोगों ने अपनी जरूरत और परंपराओं के अनुसार जमकर खरीदारी की। बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही, वहीं बर्तन की दुकानों पर भी लोगों ने खूब खरीदारी की। इसके अलावा घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लड़ियां, बिजली की झालरें, सजावटी सामान और दीपावली से जुड़ी अन्य वस्तुओं की दुकानों पर भी काफी चहल-पहल देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में पटाखों और आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पटाखों की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। वहीं मिठाइयों, पूजा सामग्री और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुटी रही। दुकानदारों ने भी दीपावली के अवसर पर ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। त्योहार के चलते रामपुर के मुख्य बाजार की सड़कें और गलियां लोगों से खचाखच भरी रहीं। स्थानीय लोगों के साथ आसपास की पंचायतों और दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में बढ़ी भीड़ के कारण वाहनों की आवाजाही पर भी दबाव देखने को मिला।
लोक निर्माण विभाग के पार्क में हो रही पटाखों की बिक्री
प्रशासन ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री पर पैनी नजर रखी है। वहीं पटाखों की खरीद फरोख्त के लिए रामपुर में एनएच पांच के साथ लोक निर्माण विभाग के पार्क को निर्धारित किया है। इसके अलावा मुख्य बाजार और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। शनिवार को दिन भर लोगों ने यहां पहुंचकर पटाखों और आतिशबाजियों की खूब खरीद की।
विज्ञापन
रविवार को 5 बजे तक चलेंगी निगम की बसें दीवाली के दिन परिवहन निगम की बसों की आवाजाही के लिए निगम प्रबंधन ने 5 बजे तक का समय निर्धारित किया है। प्रबंधन ने निगम के चालकों से पांच बजे तक बसे निर्धारित गन्तव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इसके बाद कोई बस सेवा नहीं चलाई जाएगी। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हुमेश ठाकुर ने बताया कि सोमवार से निगम की बसों की सुबह से ही बराबर आवाजाही होगी।
आग की घटनाओं से निपटने के पुख्ता बंदोबस्त
क्षेत्र में आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। आग की वारदात होने पर उससे निपटने के लिए विभाग के दमकल वाहन और जवान पूरी तरह से सक्रिय हैं।
अस्पताल में स्थापित किया आपात कक्ष दीवाली के दिन आग की घटनाओं में जख्मी होने वाले लोगों के लिए खनेरी अस्पताल में आपात कक्ष स्थापित किया गया है। आग की घटनाओं से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे इंतजाम किए गए हैं।
कोट
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित तरीके से दीवाली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीवाली पर किसी भी प्रकार की अप्रीय घटना से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।