{"_id":"6aedc382865e1ed629092f01","slug":"crowds-throng-rampur-market-on-dhanteras-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-174325-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: धनतेरस पर रामपुर बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तन और आभूषणों की हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: धनतेरस पर रामपुर बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तन और आभूषणों की हुई खरीदारी
विज्ञापन
रामपुर बाजार में धनतेरस पर बर्तन खरीदते लोग। संवाद
खरीदारी के लिए सुबह से बाजार पहुंचे लोग, कारोबारियों के चेहरे खिले
एटीएम और बस अड्डा पर भी दिनभर लगी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। धनतेरस पर रामपुर बाजार में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। बर्तन, आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने बर्तन और आभूषणों की खूब खरीदारी की। कई दुकानों के बाहर लोगों को कतारों में खड़ा होना पड़ा। धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोग अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते नजर आए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, मिठाई और अन्य घरेलू वस्तुओं की खरीदारी को लेकर भी लोगों में उत्साह रहा। त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न सामान पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। स्थानीय लोगों आशा, योगिता, रजनी, मीना, वर्षा, प्रियंक, श्याम, ताराचंद, गोविंद और योगराज ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा के चलते लोग हर साल अपनी क्षमता के अनुसार नई वस्तुएं खरीदते हैं। वहीं, व्यापारियों राहुल, दीपक, विष्णु, प्रमोद, दीपिका, रजनी, दुष्यंत और राजेश ने कहा कि बाजार में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। व्यापारियों को उम्मीद है कि दिवाली तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, रामपुर के चौधरी अड्डा पर ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, शहर के कई एटीएम पर नकदी निकालने के लिए लोग कतार में लगे रहे।