फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crores spent, still the road to Nirmand Ambika Mata temple has not been improved

Rampur Bushahar News: करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं सुधरी निरमंड अंबिका माता मंदिर की सड़क

Sat, 21 Sep 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी से लबालब भरे हैं गड्ढे
विज्ञापन


मां के दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी दुश्वारियां, हजारों लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(रामपुर बुशहर)। वर्षों से निरमंड-अंबिका माता मंदिर सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। मार्ग से हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। सड़क पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह गड्ढों में तब्दील सड़क पर पानी भरा हुआ है।

गौर हो कि करोड़ों की राशि खर्च करने के बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधरी है। यह मार्ग निरमंड गौडाऊन से अंबिका माता मंदिर होकर बागी भालसी, कशैणी, ठरो होकर नोर में निरमंड, ऊर्टू और निरमंड बागीपुल सड़क मार्ग से जुड़ता है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यह मार्ग अभी भालसी कांडू तक ही जुड़ पाया है। माता के मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को गड्ढों में तब्दील सड़क पर खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। सड़क पर ड्रेनेज पानी की निकासी के लिए नालियां आज दिन तक नहीं बनी और न ही कोई पेरापिट सड़क पर विभाग ने लगाए हैं। निरमंड क्षेत्र की आराध्य माता अंबिका के आशीर्वाद के साथ-साथ यहां पर शादी ब्याह करने के लिए भी यह मंदिर शुभ माना जाता है, लेकिन मार्ग आज भी बस, ट्रक जैसे वाहनों को चलाने के लिए उपयुक्त नहीं है। विभाग इस मार्ग को पूरी योजना के साथ तैयार नहीं कर रहा है। यह मार्ग भविष्य में पर्यटन की दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बागा सराहन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए भी यह सबसे कम समय में पहुंचने वाला मार्ग बन सकता है। वहीं क्षेत्र के हजारों किसान-बागवान और कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सनराइज सोशल हेल्थ एंड एनवायरनमेटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोहन स्नेही, विनोद शर्मा, राकेश ठाकुर, तेज राम, ज्योति शर्मा, सुरेश वर्मा, कुशल ठाकुर, जगदीश कुमार और दिलेर सिंह ने कहा कि अंबिका माता के मंदिर स्थल को तहसील मुख्यालय निरमंड होकर रामपुर तक, दूसरी तरफ ऊर्टू-निथर और नोर बागीपुल बागा सराहन के लोगों को जोड़ने के लिए मार्ग अति उपयुक्त है। हैरानी की बात है कि लोनिवि सड़क मार्ग को पक्का और चौड़ा कार्य कार्य धीमी गति से कर रहा है। मार्ग पर आज तक बस न चलने की वजह से लोग सरकारी बस सुविधा से भी वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर , अधिशासी अभियंता मनोज भारद्धाज ने बताया कि जल्द पेच वर्क कार्य किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed