फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अवैध लकड़ी से भरी जीप पकड़ी

अवैध लकड़ी से भरी जीप पकड़ी

Fri, 11 May 2018 07:35 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
अवैध लकड़ी से भरी जीप पकड़ी
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरवा।
वन विभाग की टीम ने नेरवा-नावी मार्ग पर वीरवार रात को नाकाबंदी के दौरान पिकअप को अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा। वाहन से देवदार के 14 स्लीपर पकड़े। वाहन को लकड़ी सहित कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। लकड़ी की कीमत करीब सवा लाख रुपये आंकी गई है।

परिक्षेत्राधिकारी नेरवा परमानंद दत्ता ने बताया कि वन परिक्षेत्राधिकारी थरोच तरसेम सिंह, वन खंड अधिकारी नेरवा संतोष कुमार, वन खंड अधिकारी थरोच नरेंद्र, वनरक्षक नेरवा बीट मोहन सिंह, वनरक्षक भराणू बीट प्रदीप, चौकीदार मोती राम व चपरासी मेला राम की टीम ने नेरवा-नावी मार्ग पर मानु कैंची पर वीरवार शाम के समय नाका लगाया गया था। रात के समय शिल्ला से कुठाड़ की तरफ आ रही पिकअप को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसमें से देवदार के 14 स्लीपर पकड़े गए। चालक लकड़ी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। परमानंद दत्ता ने बताया कि बरामद की गई लकड़ी का घनत्व दो घन मीटर व इसकी कीमत एक लाख 33 हजार रुपये है। अवैध लकड़ी ले जाने के जुर्म में चालक विक्रांत पुत्र वीर सिंह निवासी गांव फावला, डाकघर ईड़ा के खिलाफ वन परिक्षेत्र कार्यालय में वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नेरवा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आरोपी से लकड़ी के मामले में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed