फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खनेवली में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

खनेवली में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

Thu, 27 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खनेवली में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
विज्ञापन

तीन गंभीर घायल आईजीएमसी शिमला किया रेफर
प्रशासन ने प्रभावितों को जारी की फौरी राहत राशि
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाली देवनगर पंचायत के साथ खनेवली में वीरवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत काफी गंभीर है, उन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक एक स्विफ्ट कार एचपी-06 ए 5941 में सवार होकर चार लोग खनेवली से रामपुर की ओर आ रहे थे। खनेवली गांव के पास चालक के अचानक नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे जा लुढ़की और एक पेड़ के साथ अटक गई। हादसे में चार लोग दिनेश (35) पुत्र बुद्धि सिंह, गांव रल्लू तहसील त्यूणी, जिला देहरादून उत्तराखंड, अरूण (32) पुत्र दयानंद शर्मा, गांव भरेड़ी कुमारसैन शिमला, आदित्य (9) पुत्र दिनेश गांव रल्लू, तहसील त्यूणी जिला देहरादून उत्तराखंड, मोलक राज (55), पुत्र मंगल, गांव रंदल, तहसील निरमंड घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां तीन लोगों दिनेश, आदित्य और मोलक राज की हालत गंभीर होती देख उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कार हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे कारणों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed