फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सांगला-छितकुल सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

सांगला-छितकुल सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, चार गंभीर घायल
विज्ञापन

सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर वीरवार रात हुआ हादसा
घायलों का रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर बोनिंग सारिंग के नजदीक वीरवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सांगला में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात मारुति कार संख्या एचपी 02 ए 0461 सांगला से छितकुल की ओर जा रही थी। बोनिंग सारिंग के पुरपान नाले के पास चालक के अचानक नियंत्रण खोने से कार सड़क से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन मालिक चालक जय सिंह नेगी (36), पुत्र श्यामपुर, सुंदर नेगी (36), पुत्र कृपा राम, बुध राम (50), पुत्र सुख दास, शिव सैन (45), पुत्र आत्मा राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। ये सभी सांगला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना बटसेरी निवासी मुकेश नेगी ने सांगला पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला और उपचार के लिए सांगला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि कार हादसे में चार घायल हो गए हैं। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed