{"_id":"5a5109ed4f1c1b47198b53ff","slug":"51515260397-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूरी के मझेवली में बुजुर्ग की झुलसकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्यूरी के मझेवली में बुजुर्ग की झुलसकर मौत
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
क्षेत्र के मझेवली गांव में आग से झुलसने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मझेवली गांव का 75 वर्षीय डुमरु राम कुछ समय से बीमार था। वह शुक्रवार को घर के चूल्हे के पास बिस्तर पर सो रहा था। इस दौरान चूल्हे से अचानक आग उसके बिस्तर तक पहुंच गई। इस कारण वह झुलस गया और मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में कोई नहीं था। उसके बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उसका एक पोता ही रह गया है। इसके अलावा उसके परिवार में अन्य कोई नहीं बताया जा रहा है। दोफदा पंचायत के पंचायत सदस्य जगदीश लारजू ने मामले की पुष्टि की। उधर, रामपुर के तहसीलदार विपिन ठाकुर ने बताया कि उन्हें आग से किसी के झुलसने की सूचना मिली थी। प्रशासन की ओर से प्रभावित को राहत के रूप में दस हजार रुपये की नकद राशि और तिरपाल आदि भेजा गया है।