फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुलिस ने चिट्टे के साथ रामपुर के दो युवक धरे

पुलिस ने चिट्टे के साथ रामपुर के दो युवक धरे

Sun, 19 Aug 2018 09:53 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले जीरो प्वाइंट डकोलढ़ के साथ शनिवार देर रात दो युवकों से एक ग्राम चिट्टा और एक ग्राम चरस बरामद हुआ है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 12:45 बजे पुलिस गश्त पर थी। रामपुर के साथ लगते जीरो प्वाइंट के पास पुलिस ने दो युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक ग्राम चिट्टा (हैरोइन) और एक ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मयूर (28), पुत्र सुरेश कुमार और रितेश (27), पुत्र पवन कुमार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों युवक रामपुर शहर के वार्ड नंबर पांच के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की छानबीन एएसआई राम सिंह कर रहे हैं। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि रामपुर शहर के दो युवाओं से 1 ग्राम चिट्टा और 1 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशे में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed